♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दिल्ली हाईकोर्ट में अरुण तिवारी द्वारा भव्य बसंतोत्सव का आयोजन, न्यायिक जगत की रही गरिमामयी उपस्थिति 

बीआरएन बक्सर । वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य अरुण तिवारी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में बसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक एवं गरिमामयी कार्यक्रम में न्यायपालिका, विधि जगत और सरकार से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय रहे। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन, अमित बंसल एवं रेनू भटनागर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

भारत सरकार के विधि मंत्रालय के सचिव मनीष वर्मा, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा तथा लॉ कमीशन ऑफ इंडिया से प्रोफेसर डी पी वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, सुप्रीम कोर्ट एवं दिल्ली हाईकोर्ट के अनेक अधिवक्ता और सदस्य भी कार्यक्रम में सहभागी बने।

बसंतोत्सव के अवसर पर भारत सरकार से पुरस्कृत कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनका सभी अतिथियों एवं अधिवक्ताओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान अरुण तिवारी जी ने सभी मुख्य अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ताओं एवं उपस्थित जनों ने एडवोकेट अरुण तिवारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे न्यायिक परिवार के बीच सौहार्द एवं सांस्कृतिक समन्वय का सुंदर उदाहरण बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000