
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने हर्षोल्लास से मनाया हरि साहनी का 61वां जन्मदिन
बीआरएन बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री हरि साहनी का 61वां जन्मदिन नगर के मल्लाह टोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवम लडडू खिलाकर जन्मदिन की खुशियां व्यक्त की।
इस दौरान सर्वप्रथम बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री हरि साहनी के तस्वीर पर तिलक लगा कर व सांकेतिक रूप में लडडू खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने निषाद समाज के बेटा जिनकी माँ मछली बेचती थी आज उनका बेटा हरि साहनी बिहार सरकार में पिछड़ा व अतिपछडा को न्याय दिलाने के लिए और सूबे में विकास की गंगा बहाने के लिए दिन रात प्रयत्नशील है। ऐसे विकास पुरूष के जन्मदिन पर हम सभी जिले के कार्यकर्ताओं के तरफ से बधाई व शुभकामना है तथा सभी लोगों ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना ईश्वर से की।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री मदन दुबे, आदित्य चौधरी, ओबीसी मोर्चा के जिलामहामंत्री मनोज गुप्ता, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष रूपेश चौरसिया, नगर उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, धर्मेन्द्र चौधरी, बृजमोहन चौधरी, राजेश चौधरी, झब्बू चौधरी, डब्बू चौधरी, वकील चौधरी, वीरू कुमार, आनंद चौधरी, तेजस्वी चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।