
भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एसएस ओझा को दी गई विदाई..
श्री ओझा पदोन्नति कर मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल में अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी बने
राजीव कुमार पाण्डेय (रामगढ़)। प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में बुधवार को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शिव शंकर ओझा का पशु केंद्र के कर्मियों एवं प्रखंड वासियों के द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री ओझा को अन्य कर्मियों के द्वारा अंगवस्त्र एवं बुके देकर विदाई दी गई।वहीं पदोन्नति के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।इस अवसर पर लोगों ने उनके कार्यों की जमकर सराहना की।पशु कर्मियों के प्यार सम्मान को देख डॉ एसएस ओझा भावुक होकर रोने लगे।आगे श्री ओझा ने कहा कि मुझे कार्यक्षेत्र में पशु केंद्र के सभी कर्मियों व प्रखंडवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।यहां पर मुझे सभी से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आगे भी आने वाले डॉक्टरों के साथ आप लोगों का अपेक्षित सहयोग रहेगा।मेरी मेहनत को आगे बढ़ाना आप सभी का दायित्व है।रामगढ़ के लोगों ने जो प्यार सम्मान दिया वह हमेशा स्मरणीय रहेगा।उन्होंने अस्पताल परिसर को माथा टेक कर प्रणाम किया। बता दें कि डॉ. श्री ओझा ने जब से रामगढ़ के प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पदभार संभाला तब से पशु अस्पताल से लेकर संबंधित क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है।श्री ओझा पदोन्नति कर मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल में अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी बनाए गए हैं।वर्तमान में रामगढ़ का प्रभार नुआंव के प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी को प्राप्त है।
इस अवसर पर नुआंव व रामगढ़ के प्रखंड पशु अस्पताल प्रभारी डॉ.अरविंद सिंह, डॉ. कौशलेंद्र , सिझुआं पंचायत के पशु मित्र ओमप्रकाश तिवारी, सदुल्लहपुर – डरवन पंचायत के पशु मित्र धर्मेंद्र कुमार सिंह, डाटा ऑपरेटर अभय कुमार रंजन, नोनार पंचायत के किसान मित्र संतोष कुमार समेत तमाम लोग मौजूद थे।













