
आपसी भाईचारा का प्रतीक है होली – संतोष निराला
बीआरएन बक्सर। होली मिलन समारोह आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, उक्त बातें धनसोई बाजार स्थित हरिनारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को जदयू की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा कही गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपस में मिलने जुलने का मौका मिलता है जिससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है, और रिश्ते प्रगाढ़ बनते हैं।तपश्चात सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए पूर्व मंत्री ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम का शुरुआत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विवेक प्रजापति ने तथा संचालन शांतिदास पाठक ने किया। तत्पश्चात गीत गायक अशोक मिश्रा, निरंजन व्यास सहित अन्य कलाकारों ने होली के गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, अरविंद पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटुचन्द सिंह, फैज अली उर्फ राहुल, चंदन कुशवाहा, विमलेंद्र पांडेय, केशनाथ राम, ऋषिदेव राय, उमाकांत साह, योगेंद्र राम, सुमेर राम, पिंटू , कामेश्वर चौहान, महेंद्र चौधरी, मनोज कुशवाहा, अमित कुशवाहा, रविकांत सिंह, मनोज साह, भगवती साह, जयप्रकाश पटेल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।