
बिजली के शॉर्ट सर्किट से पांच घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान ..
बीआरएन बक्सर। धनसोई थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में गुरुवार को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए की संपति जल कर राख हो गई।ज्ञात हो कि सबसे पहले श्यामबिहारी राम के घर में आग लगी और देखते ही देखते आग की चिंगारी ने रामलाल राम, संतोष राम, ललन राम और विकाश राम के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। इस दौरान चारों तरफ चीख पुकार मच गया। वहीं आग लगने पर घर के खूंटे पर बंधे भैंस व बकरियां झटपटाने लगी।
आग की लपटें इतनी तेज थी की आग पर काबू पाना संभव नहीं दिख रहा था। इसकी सूचना अंचलाधिकारी राजपुर एवं अग्निशमन दस्ता धनसोई को दी गई। सूचना पर अग्निशमन वाहन पहुंचा तब तक चार भैंस, तीन बकरियां, तीन साइकिल, दो मोटर साइकिल सहित घर एवं सभी सामान जल कर नष्ट हो गया था। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। जिससे आसपास के अन्य घर जलने से बच गए। वही मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया जगलाल चौधरी ने जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की हैं।













