
धनसोई में भक्ति पूर्ण माहौल में निकाली गई भगवान श्री राम की झांकी …
शोभा यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला
बीआरएन बक्सर। हिन्दुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर स्थानीय बाजार में रविवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ झांकी निकाली गई। इस दौरान पूरा बाजार जय श्रीराम के नारों गुजांयमान हो उठा। जंगलिया बाबा के आश्रम से शोभा यात्रा के साथ झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा निकालने से पूर्व हिन्दु युवा संघ के अध्यक्ष सुरेश कसेरा एवं पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश साह के द्वारा सभी आगत अतिथियो को भगवा पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा , ऊंट के साथ भगवान श्रीराम, भगवान शंकर , माता पार्वती, मां काली की झांकी निकाली गई। इस झांकी का जगह जगह पर स्वागत किया जा रहा था। जंगलिया बाबा आश्रम से शुरू पेट्रोल पंप सिसौंधा से होते हुए उच्च विद्यालय धनसोई तक भ्रमण कराया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भगवा ध्वज लिए रामभक्तों द्वारा भगवान राम का जयघोष करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे। तथा घर घर भगवा छायेगा, राम राज फिर आयेगा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या में आसपास से श्रद्धालु जमा हुए थे। इसको देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह अंचलाधिकारी डॉ शोभा कुमारी मजिस्ट्रेट के रूप में सदल बल के साथ जुलूस के आगे आगे चल रहे थे। इस दौरान जगह जगह पुलिस बल के जवान भी काफी मुस्तैद रहे।
वही इस मौके पर पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, जदयू अति पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष विवेक प्रजापति, स्थानीय पंचायत के सरपंच संतोष माली, पूर्व मुखिया मनोज साह, दीपनारायण साह, उपप्रमुख धर्मेन्द्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश साह, भगवती साह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र भगत, राजा गुप्ता, चंदन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन मल्होत्रा, उपेन्द्र कुमार, धनजी, कृष्णा कुमार, अरविंद पासवान, डब्लू पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।