
माई- बहन मान योजना का कांग्रेस ने की शुभारंभ
महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते मे जमा होगा पच्चीस सौ रूपये प्रतिमाह – — डाॅ मनोज पांडेय
बीआरएन बक्सर । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा माई- बहन मान योजना का शुभारंभ निलंबित जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के द्वारा किया गया। इस योजना का बारे में बताते हुए डॉ पांडे ने कहा कि प्रदेश में जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सभी महिलाओं को 2500 रुपये मानदेय की राशि खाते में दी जाएगी, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढावा मिलेगा। बिहार की गरीब महिलाओं को गरीबी से निकालने के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम है । इससे न केवल बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि गरीब महिलाओं को खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी। इससे बिहार की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही हर जरूरतमंद महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2500 रूपये की मानदेय राशि दी जाएगी ।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोकी नाथ मिश्रा, प्रो पीके मिश्रा, संजय कुमार पांडे, संजय कुमार दुबे, श्रीमती रूनी देवी, रोहित उपाध्याय, श्रीमती कुमकुम देवी, अभय मिश्रा, जयराम राम, वीरेन्द्र राम ,महिमा उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने उपरोक्त स्कीम के बारे मे महिलाओं को बताने एवम समझाने का कार्य किया। साथ ही रजिस्ट्रेशन कार्य का शुभारंभ भी हुआ














