♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

14 अगस्त को सुबह आठ बजे से ऐतिहासिक किला मैदान से भगत सिंह चौक तक निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा…

भारत के संविधान, संप्रभुता और सांस्कृतिक गौरव के सम्मान मे सभी वर्गों की हो भागीदारी – वर्षा पांडेय 

बीआरएन बक्सर । जिले की प्रखर वक्ता व महिला नेत्री वर्षा पांडेय के नेतृत्व मे स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अर्थात 14 अगस्त को सुबह आठ बजे से शहर मे उत्साह-उमंग और सबकी भागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं।

गौरतलब हो, स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की निवेदक सह आयोजक वर्षा पांडेय ने बताया कि इस यात्रा में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक, युवा संगठन, महिला समूह, स्कूली बच्चें, सामाजिक कार्यकर्ता सहित सभी वर्गों व समुदायों के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने वाली है। यात्रा ऐतिहासिक किला मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों एवं चौक चौराहों से गुजरते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त होगी।

यह यात्रा भारत के संविधान, संप्रभुता और सांस्कृतिक गौरव के सम्मान मे है।यह मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जन-जागरण अभियान है, जिसका उद्देश्य है- समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण की चेतना से जोड़ना, और भारत की एकता, अखंडता व आजादी के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना।आयोजक नेत्री वर्षा पांडेय ने इस भव्य राष्ट्रवादी यात्रा में सहयोगियों एवं साथियों सहित सपरिवार उपस्थित होकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के स्वाभिमान को सशक्त बनाने में सहभागी बनने की अपील की गयी है।

   यात्रा विवरण

तिथि – 14 अगस्त 2025 (गुरुवार),

समय- प्रातः 08:00 बजे

         प्रारम्भ स्थल – किला मैदान, बक्सर

समापन स्थल – भगत सिंह पार्क, मुनीम चौक

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000