♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महागठबंधन के प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, जनसभा में दिखी शक्ति प्रदर्शन

 

जनता की सेवा और अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प

बीआरएन बक्सर । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि बक्सर विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी और राजपुर विधानसभा से विश्वनाथ राम ने बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार अनुमंडल कार्यालय में अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें डॉ. मनोज पांडे स्वयं मौजूद रहे।

नामांकन के बाद ऐतिहासिक आईटीआई फील्ड में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव ने की, जबकि मंच संचालन बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने किया।सभा को संबोधित करते हुए डॉ. पांडे ने कहा कि हम पिछले 10 वर्षों से बक्सर की जनता की सेवा कर रहे हैं और इस बार यह संकल्प लेते हैं कि और भी मजबूत तरीके से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। महागठबंधन की सरकार बननी तय है और अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि मैं आपका बेटा हूं और हमेशा आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा। आपके सम्मान और अधिकार के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर महागठबंधन की नीतियों और वादों को लोगों तक पहुंचाएं और सभी चारों विधानसभा सीटों पर भारी मतों से जीत सुनिश्चित करें। भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी बक्सर में केवल चुनाव के समय भगोड़े की तरह आते हैं और जनता को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बक्सर की जनता ने कभी उन्हें सफल नहीं होने दिया है और आगे भी नहीं देगी।

सभा को संबोधित करने वाले अन्य महागठबंधन के प्रमुख नेताओं में पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह यादव, कामेश्वर पांडे, संजय कुमार पांडे, पूर्व अध्यक्ष भरत यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य बृज बिहारी सिंह, मुखिया विनय कुमार सिंह, प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, राजा रमन पांडे, अजय ओझा, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, दौलत चंद्रगुप्त, जिला परिषद सदस्य पूजा कुमारी, पप्पू यादव, संतोष भारती, लाल बाबू यादव, धनपत चौधरी, जय राम राम, बांगा यादव, ओम प्रकाश, सीपीआई नेता विनोद यादव, राजेश यादव, शिवबचन सिंह यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष तुषार विजेता, माधव यादव, मुखिया अजय यादव, राजू यादव, सत्येंद्र यादव, पूर्व प्रमुख सहित हजारों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार दुबे ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000