
युवा संवाद मे बीजेपी प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने भरा जोश, बताया बदलाव का संकेत
बीआरएन बक्सर । बक्सर के शिवपुरी में आयोजित एक विशेष युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्याशी पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र ने युवाओं से संवाद करते हुए जोश और उत्साह का संचार किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के संकल्प के साथ बक्सर के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान नेता ने कहा कि हमारे युवा असीम ऊर्जा, आकांक्षा और संभावनाओं से परिपूर्ण हैं। उनके हजारों सपने हैं, और हम उन सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बक्सर में अब परिवर्तन की लहर है, और कांग्रेस विधायक के कुशासन, भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण की राजनीति का अंत निकट है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बक्सर की जनता भाजपा के ‘विकासवाद’ को चुनेगी, न कि कांग्रेस के ‘परिवारवाद’ और ‘वोटबैंक की राजनीति’ को। रफ्तार पकड़ चुका है बिहार – फिर से NDA सरकार।” के नारें युवाओं में जोश भरने वाला साबित हुआ।BJP बिहार यूनिट ने इस संवाद को “बक्सर के विकास और प्रतिष्ठा के नए दौर की शुरुआत” बताते हुए सोशल मीडिया पर भी सक्रियता दिखाई और इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया।


















