बक्सर विधानसभा से 15 प्रत्याशी मैदान में, चुनावी मुकाबला रोमांचक होने की संभावना
बीआरएन बक्सर । बक्सर विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को अपराह्न 3:00 बजे समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने कुल 15 वैध अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जो अब चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगे। इस बार चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। बक्सर विधानसभा क्षेत्र का यह चुनाव मुकाबले को काफी रोचक बना रहा है।
अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है-
1. ओम जी कुमार – निर्दलीय
2. मनोज कुमार – भागीदारी पार्टी (पी)
3. अभिमन्यु मौर्य– बहुजन समाज पार्टी
4. तथागत हर्ष वर्धन – जन सुराज पार्टी
5. रामप्रवेश सिंह – निर्दलीय,
6. विनोद कुमार सिंह – भारतीय सार्थक पार्टी, ग्राम-कमरपुर
7. प्रमीला देवी – निर्दलीय
8. विशेश्वर चौहान – राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
9. सोहन गोंड – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,
10. धर्मराज सिंह– आम आदमी पार्टी,
11. संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी– इंडियन नेशनल काँग्रेस
12. विश्वामित्र कहार – निर्दलीय
13. आनन्द मिश्र – भारतीय जनता पार्टी
14. पंकज कुमार पाण्डेय – किसान समाज पार्टी (एस),
15. नीतू कुमारी– निर्दलीय,
इस बार चुनाव में परंपरागत दलों के अलावा छोटी पार्टियों और निर्दलीयों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। कुल 6 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं, जो मुख्य दलों के समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं, कांग्रेस, बीजेपी, जनसुराज, किसान समाज पार्टी और बसपा जैसे प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा सकता है।निर्वाचन की तिथियों की घोषणा पहले ही हो चुकी है। आगामी हफ्तों में प्रचार अभियान जोर पकड़ेगा और जनता के बीच जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ेगी।












