मतगणना दिवस पर बक्सर जिले के सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद
बीआरएन बक्सर। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त सूचना के अनुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना दिनांक 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को निर्धारित की गई है। मतगणना के दिन विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बक्सर जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालय (संस्कृत एवं मदरसा विद्यालय सहित), सभी आंगनबाड़ी केंद्र तथा सभी कोचिंग संस्थान बंद रखने का निर्देश दिया गया है।जिला प्रशासन ने अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों से अपील की है कि वे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग दें।












