
एनडीए की शानदार जीत पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
बिहार जागरण बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अपार जीत के बाद सिविल कोर्ट बक्सर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनडीए की जीत पर केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया गया।
बैठक में अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय के प्रति आभार व्यक्त किया। जीत की खुशी में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को जलेबी खिलाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में जदयू विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह, पंकज कुमार, अजय तिवारी, शशिभूषण राय, सुशील कुमार पाठक, जावेद अख्तर, सुरेंद्र यादव, मनोरंजन पाठक, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कुमारी नेहा सिंह, वंदना कुमारी, संतोष कुमार, संजय राय, लवकेश मिश्रा, सुबास सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।













