♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आईपीएस से विधायक बने आनंद मिश्र ने किया धार्मिक स्थलों का भ्रमण, विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता

बीआरएन बक्सर। बक्सर की जनता के अपार समर्थन और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बक्सर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक आनंद मिश्र ने रविवार को क्षेत्र के प्रमुख मठों व मंदिरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर बक्सर की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की।

विधायक मिश्र ने नई बाजार मठिया आश्रम (राजा राम बाबा), नवलखा मंदिर, जीयर स्वामी जी महाराज, श्रीमन नारायण मंदिर, श्री निवास मंदिर, फुआ घाट मंदिर, श्मशान घाट हनुमान मंदिर, नाथ मंदिर, पंचमुखी हनुमान जी, गोलंबर हनुमान जी, रामेश्वर मंदिर और अहिरौली स्थित अहिल्या जी माई मंदिर में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक स्थलों पर साधु-संतों से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि बक्सर की परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर सदैव उनके लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले पाँच वर्षों में बक्सर धाम को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए वे पूर्ण समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000