♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मानवता की मिसाल मां की पुण्यतिथि पर सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला सहारा

बीआरएन बक्सर।   भाजपा नेता व अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष एवं बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के लीगल एडवाइजर सुमन कुमार श्रीवास्तव ने अपनी माता स्वर्गीय अनारकली देवी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने पहले अपनी माता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, तत्पश्चात उनकी इच्छा के अनुरूप ग्राम चमिली में सैकड़ों गरीब, असहाय एवं विधवा महिलाओं के बीच गरम कपड़ों का निःशुल्क वितरण किया।

 

ज्ञात हो कि स्वर्गीय अनारकली देवी, पति धन्नू लाल प्रेमातुर अपने जीवनकाल में अत्यंत धार्मिक एवं समाजसेवी प्रवृत्ति की महिला थीं। वे सदैव गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करती थी। उनकी हार्दिक इच्छा थी कि उनके निधन के पश्चात उनकी पुण्यतिथि पर गरीब, विधवा एवं असहाय लोगों के बीच आवश्यक वस्तुओं का निःस्वार्थ भाव से वितरण किया जाए। उनका निधन इसी दिन वर्ष 2021 में हुआ था।

इस पुण्य अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापक एवं कवि धन्नू लाल प्रेमातुर, विजयानंद वर्मा, शोभा श्रीवास्तव, मीरा देवी, विकास श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, विशु श्रीवास्तव, राकेश यादव, अमरेंद्र चंद्रवंशी, रतन यादव एवं लक्ष्मण बैठा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000