
दिल्ली से अपहृत बच्ची की बक्सर मे बरामदगी …अपहरण कर्ता भी गिरफ्तार…
बीआरएन बक्सर । बक्सर आरपीएफ टीम को उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब मंगलवार की देर रात मे दिल्ली के फतेहपुर बीरी थाना क्षेत्र से अपहृत एक आठ वर्षीय बच्ची की बरामदगी के साथ साथ अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। आरपीएफ को पता चला की गाड़ी संख्या 19313 डाउन से एक किडनैपर आठ साल की बच्ची को दिल्ली से किडनैप करके ले जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर आरपीएफ बक्सर व जीआरपी बक्सर ने उक्त गाडी चढकर खोजने लगे । तभी डीसीपी दिल्ली पुलिस द्वारा सूचना मिली कि वे दोनों उस गाड़ी में नही है। वे गाडी सं 03414 (दिल्ली मालदा टाउन स्पेशल सुपर फास्ट) में है। जब ट्रेन रघुनाथपुर पहुंची तो रघुनाथपुर के दोनो कैंपिंग आरपीएफ स्टाफ ट्रेन में चढ़कर बच्ची को खोज निकाला और अपहरण कर्ता को भी दबोच लिया। अपहरण कर्ता ने आरपीएफ को अपना नाम रोहित कुमार व पता वारिसगंज जिला समस्तीपुर बताया। लेकिन व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर दिल्ली पुलिस से सत्यापन कराया गया। इसके बाद दोनो को आरपीएफ पोस्ट बक्सर लाया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार अपहरण कर्ता दिल्ली में रहकर काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ मिलकर इस बच्ची को चंद रूपयों मे बेचने जा रहा था।












