♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इटाढी ने सिमरी को 2–0 से हराकर जीती  कैलाशपति मिश्रा जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026

 

बीआरएन बक्सर।  भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित  कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला आज इटाढी एवं सिमरी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इटाढी की टीम ने सिमरी को 2–0 से पराजित कर जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’, जिला संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बक्सर ने की, जबकि संचालन सौरव तिवारी द्वारा किया गया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में  खेल सह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, बिहार सरकार,  श्रेयसी सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू  विशिष्ट रूप से मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथियों में ओमप्रकाश भुवन  (जिला अध्यक्ष, भाजपा बक्सर), सीमांत शेखर  (महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा बिहार), कंचन कुमारी , गोल्डी सिंह  (प्रदेश सह संयोजक, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ) एवं वर्षा पाण्डेय  (महिला खेल संयोजिका) की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह को संबोधित करते हुए  श्रेयसी सिंह  ने बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न खेल प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किला मैदान को क्रिकेट के अनुकूल टर्फ मैदान के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा भी की, जिसका उपस्थित खेलप्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया।फाइनल मैच के समापन समारोह में भाजपा बक्सर एवं क्रीड़ा मंच बक्सर के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी नागरिक, छोटे-छोटे खिलाड़ी, तथा माताएँ-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000