♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर में पहली बार दो दिवसीय “करियर मेला 2026” का आयोजन, छात्रों को मिलेगा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन 

बक्सर (बिहार):- जिले के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। पहली बार एक ही मंच पर देश के विभिन्न राज्यों से आए शीर्षस्थ कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षक, प्रतिनिधि और करियर काउंसलर छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। NRS फाउंडेशन के तत्वावधान में 28 एवं 29 मार्च को नगर भवन, बक्सर में “करियर मेला 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के छात्र-छात्राएं निशुल्क भाग लेकर अपने करियर से जुड़े सवालों का समाधान पा सकेंगे। फाउंडेशन के सचिव राकेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस मेले में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो छात्रों को कोर्स चयन, करियर विकल्प और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन देंगे।

इस दो दिवसीय मेले का उद्घाटन 28 मार्च को सुबह 10:00 बजे किया जाएगा, जबकि समापन 29 मार्च की संध्या में होगा। कार्यक्रम में लगभग 5000 छात्रों के अपने अभिभावकों के साथ शामिल होने की उम्मीद है।

      साइकिल मैराथन का भी होगा आयोजन

कार्यक्रम के तहत 28 मार्च की सुबह 6:30 बजे से नगर भवन से साइकिल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 35 मिनट की इस मैराथन का उद्देश्य उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसमें भाग लेने वाले छात्र अपने साइकिल के साथ समय पर पहुंचकर हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं को 29 मार्च की दोपहर में सम्मानित किया जाएगा।

मेधावी छात्रों का सम्मान

कार्यक्रम में पिछले वर्ष 10वीं, 12वीं और स्नातक में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा किसी विषय में 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले प्रथम 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप और विशेष छूट

मेले में भाग लेने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थान छात्रों के लिए विशेष छूट और योजनाएं भी लेकर आ रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान चयनित कोर्स के आधार पर छात्रों को 5000 से 10,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिल सकता है।  राकेश रंजन ने बताया कि बक्सर, जो गुरु विश्वामित्र की नगरी रही है, यहां के छात्रों में प्रतिभा और अनुशासन की कमी नहीं है, लेकिन उचित मार्गदर्शन के अभाव में वे पीछे रह जाते हैं। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख पा रहे हैं।आयोजकों ने जिले के सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 28 और 29 मार्च को नगर भवन पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को नई दिशा दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000