
जदयू जिला कार्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, पुस्तक ‘अभ्यास’ का हुआ विमोचन
बीआरएन बक्सर। बक्सर जिला जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान भोजपुर जिले के दलीपपुर निवासी लेखक आशुतोष पाठक द्वारा लिखित पुस्तक ‘अभ्यास’ का जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विमोचन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर जदयू के संजय कुमार सिंह, मोहन चौधरी, जितेन्द्र कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, प्रभु गोड़, पंकज मानसिंहका, संजय चौधरी, श्याम जी वर्मा, रामाशंकर सिंह, अधिवक्ता विनोद सिंह, अधिवक्ता राघवेन्द्र कुमार, मार्कण्डेय पटेल, ध्रुव गुप्ता, रोहित वर्मा, दिलशाद हुसैन, मुन्ना चौरसिया, बब्लू शर्मा, नीरज पटेल, नीतीश एवं शशि यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













