♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अलाव तापने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष को लगी गोली, अनुमंडलीय अस्पताल रेफर

अलाव में मिला 12 बोर का खोखा , ग्रामीण दहशत मे 

केसठ (बक्सर)।

केसठ प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन रावत को मंगलवार को अलाव तापने के दौरान गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गए। जख्मी मंडल अध्यक्ष को पीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मंगलवार की सुबह 9:00 बजे की है।

जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव करने के लिए स्थानीय नया बाजार पीपल पेड़ के पास ग्रामीणों ने कूड़ा कचरा इकट्ठा कर अलाव जलाए थे। इसी दौरान अलाव में से एक गोली की फटने की आवाज आई,फटने के बाद मंडल अध्यक्ष के पर पैर में गोली लग गई और वो जख्मी हो गए।

ग्रामीणों का अनुमान है की कूड़ा कचरा में ही एक गोली थी , जो गर्म होकर फट गई। गोली फटने की आवाज सुनकर अलाव ताप रहे लोगों में खलबली मच गई। बाद में लोगों ने मंडल अध्यक्ष को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। उप मंडल अध्यक्ष नंदजी यादव ने बताया की मंडल अध्यक्ष खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने अलाव को बुझाकर तलाशी ली तो उसमें 12 बोर का खोखा अधजली बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000