♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धनसोई स्थित आई मास कंप्यूटर सह कॉमर्स कोचिंग संस्थान ने मनाया दीपोत्सव!

व्यक्ति की पहचान उसके सद्गुणों और सत्कर्मों से ही होती है – डब्लू पाठक 

बीआरएन बक्सर।

धनसोई स्थित आई मास कंप्यूटर सह कॉमर्स कोचिंग संस्थान के द्वारा शुक्रवार को जंगलिया बाबा आश्रम के प्रांगण मे दीपों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्र – छात्राओं के द्वारा लगाये गये ‘जय श्रीराम’ के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। आई मास कंप्यूटर के निदेशक डब्लू पाठक ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है । मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। भगवान श्रीराम श्रेष्ठ राजा थे। उन्होंने मर्यादा करुणा , दया, सत्य,सदाचार, और धर्म,के मार्ग पर चलते हुए राज किया। इसी कारण उनको आदर्श पुरुष और मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। भगवान राम में अनेकों गुण हैं हर व्यक्ति को उनके जीवन का अनुसरण जरूर करना चाहिए । प्रभु श्रीराम अयोध्या के राजा दशरथ के बड़े बेटे थे । उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है । वास्तव मे व्यक्ति की पहचान उसके सद्गुणों और सत्कर्मों से ही होती है ।

उक्त अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद पासवान ,भाजपा धनसोई मंडल के लखन मल्होत्रा और युवा मोर्चा के सुरेश कसेरा ने रंगोली तथा भगवान राम के धनुष की आकृति बनाया। वहीं पंडित प्रदीप जी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर जगमोहन कुमार ,तेजनारायण कुमार ,दुर्गेश पाठक, दुर्गेश कुमार,रंजन,अरमान ,सुमित चौबे,कृष्णा,शक्ति ओझा , आदित्या,  सुमन्त,अभिषेक ठाकुर, सुमन्त ठाकुर, अनु कुमारी,साक्षी,खुशबू , प्रियांशु, अनु, जूही,आरुषि,चांदनी,सारिका, विजयलक्ष्मी,अनिशा,  निभा,वंदना,संजनी,आनंद शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। भाजपा नेता अरविंद पासवान ,और लखन मल्होत्रा तथा जिला युवा मंत्री बिट्टू सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चें अपने संस्कारों व संस्कृतियों से अवगत होते है ।अतिथियों ने संस्था के निदेशक डब्लू पाठक को दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000