♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारत की तरक्की को नई रफ्तार देंगे युवा नव मतदाता- रानी चौबे

बीआरएन बक्सर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बक्सर विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वर्चुअल मोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने नमो नव मतदाता युवाओं को संबोधित किया। इस क्रम में बक्सर विधानसभा के राज कोचिंग सेंटर , (बक्सर नगर परिषद के पीछे) में आयोजित सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री पूनम रविदास बतौर अतिथि उपस्थित रही । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के उपरांत प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रानी चौबे ने उपस्थित नव मतदाता युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होने युवा नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की तरक्की की नई रफ्तार में आप सभी पर 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। आप सभी के पास यह तय करने का एक शानदार अवसर है कि आप विकसित भारत में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा सकते हैं। हमारी गति, दिशा, दृष्टिकोण आप सभी द्वारा तय किया जाएगा। इसके लिए मतदान ही इसका एक बड़ा माध्यम होगा।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पूनम रविदास ने प्रधानमंत्री के योजनाओं पर युवाओं के बीच प्रकाश डाला । कार्यक्रम का विषय युवा मोर्चा के वरीय जिला प्रवक्ता सह बक्सर विधानसभा संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने रखा और संचालन युवा भाजपा नेता राजेश कुशवाहा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन चौसा मंडल अध्यक्ष कुंदन वर्मा ने किया । मौके पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन श्रीवास्तव , युवा नेता अजय राय , भाजपा नेता प्रकाश पांडेय, बक्सर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, सोशल सेल के आयुष वर्मा , नगर महामंत्री बलिराम केशरी सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000