♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रमजान का पाक महीना शुरू ….मुसलमान भाईयों ने रखा आज पहला रोजा ! 

बीआरएन बक्सर। चांद को देखने के बाद 12 मार्च यानि आज से रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। यह इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवां महीना होता है। इसको माह-ए-रमजान भी कहा जाता है। सबसे पहले सऊदी अरब में रमजान का चांद दिखाई देता है। सऊदी अरब में रमजान का चांद 10 मार्च को दिखाई दिया , इसलिए वहां पहला रोजा 11 मार्च को रखा गया। सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत और पाकिस्तान में रोजा की शुरुआत होती है। रमजान माह में रोजाना सूर्य उगने से पहले खाना सहरी नाम से जाना जाता है। सहरी करने का समय पहले से ही निर्धारित रहता है। इस्लाम धर्म को मानने वाले को रोजा रखना अनिवार्य माना जाता है। हालांकि बच्चों और शारीरिक रूप से अस्वस्थ लोगों को रोजा रखने के लिए छूट है। वहीं दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रखने के बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। यह शाम को सूरज ढलने पर मगरिब की अजान होने पर खोला जाता है। इसे इफ्तार के नाम से जाना जाता है। इसके बाद सुबह सहरी से पहले तक व्यक्ति कुछ भी खा पी सकता है। पूरे महीने रोजा यानी उपवास रखते हुए अल्लाह की इबादत में समय बिताया जाता हैं। मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए इस महीने के आखिर में ईद-उल-फितर मनाते हैं, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है। रमजान में चांद का दिखना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि चांद का दीदार होने के बाद ही पहला रोजा रखा जाता है। इस्लाम धर्म के अनुसार, क्योंकि इस महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान शरीफ मिली थी। इसलिए इस पाक दिनों में लोग पूरा महीना रोजा रखते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000