
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एनएसएस के छात्र छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान …
बीआरएन न्यूज, बक्सर: एनएसएस दिवस के अवसर पर जिले के हरिनारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय के प्रांगण में बुधवार को कॉलेज परिसर एवं एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव सिसौंधा में स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत साफ़ सफाई किया गया तथा रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत आगामी एक अक्टूबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से आगामी दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रुप में मनाया जाएगा। एक दिन पूर्व संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम का संचालन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के निर्देसानुसार एक सप्ताह तक मनाया जाएगा।
वही इस मौके प्रो. राजेंद्र सिंह, कुलानुशासक प्रो अनिल कुमार सिंह, श्री प्रकाश केशरी, प्रद्युमन केशरी, विजय नारायण सिंह, रवि शंकर सिंह, रामाशंकर प्रसाद, रामनाथ पाल, सिबा खातून, लक्ष्मी कुमारी, सोनी कुमारी, प्रमोद पाल सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।














