
बिहार में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका पूर्व विधायक समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने ली जनसुराज की सदस्यता…
राजीव कुमार पाण्डेय (रामगढ़)। बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।पार्टी के पूर्व विधायक समेत राज्य से लेकर जिला स्तर तक के पूर्व व वर्तमान कई पदाधिकारियों ने पटना में शनिवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की है।सभी ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज के संस्थापक सदस्य बन गए हैं।सदस्यता लेने वालों में पूर्व विधायक व प्रदेश प्रतिनिधि बिहार कांग्रेस श्रीकांत पाठक,बक्सर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बक्सर बजरंगी मिश्रा,सेवा दल अध्यक्ष धनजी पाण्डेय,पूर्व सं सचिव बिहार प्रदेश कांग्रेस सह प्रदेश प्रतिनिधि राहुल आनंद,प्रखंड अध्यक्ष केशठ अंशु कुमार,पूर्व प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव आशीष तिवारी,पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ मिश्रा, यूथ सेवा दल अध्यक्ष बक्सर मणि शंकर पाण्डेय,पूर्व कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बक्सर अजय कुमार तिवारी,पूर्व नगर अध्यक्ष बक्सर चितरंजन प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष नवानगर मो.सलीम,ललन मिश्रा,पूर्व जनरल सेक्रेटरी रोहतास डॉ.जितेंद्र कुमार पाठक,पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी बक्सर ब्रजेश कुमार पाठक,पूर्व सचिव मनोज कुमार ओझा,पूर्व सदर प्रखंड अध्यक्ष करूणा निधि दूबे,जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आशुतोष कुमार ओझा, पूर्व सचिव जिला कांग्रेस बक्सर अभिषेक तिवारी,उपाध्यक्ष बक्सर राम प्रतीक ओझा,पूर्व सचिव जिला कांग्रेस अनुराग कुमार उपाध्याय, प्रदेश प्रतिनिधि बिहार मो. हारून खान,पूर्व संगठन सचिव बिहार अनिमेष हर्षवर्धन,रामेश्वर सिंह ,समाजसेवी अरुण तिवारी व निरंजन चौहान शामिल हैं।
जनसुराज की सदस्यता धारण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव बिहार अनिमेष हर्षवर्धन ने बताया कि बिहार के हित के लिए जन सुराज के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। जन सुराज अभियान के बढ़ते प्रभाव से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार को अपनी बदहाली पर छोड़ राजद के हवाले कर दिया है जिसे अब स्वीकार नहीं किया जा सकता ।