
राजद नेता भादेश्वर सिंह कुशवाहा अब नही रहे …
बीआरएन बक्सर । हर जीवन की यही कहानी जो आया है सो जायेगा । फिर भी असमय किसी का जाना अंत्यत पीड़ादायक होती है । राष्ट्रीय जनता दल के वयोवृद्ध नेता व सिंचाई विभाग के पूर्व कार्यपालक अभियंता भादेश्वर सिंह कुशवाहा के निधन के समाचार से परिवार शोकाकुल है। अचानक शुक्रवार को उनके निधन की खबर सुनकर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव और युवा नेता रमाशंकर सिंह कुशवाहा पार्टी के नेताओं के साथ सिविल लाइंस मुहल्ले मे पुराने सब जेल के निकट स्थित आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सान्त्वना दिये। राजद जिलाध्यक्ष ने उनके असमय निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि भादेश्वर सिंह कुशवाहा के निधन से बक्सर राष्ट्रीय जनता दल को बहुत भारी क्षति हुई है। जब से वह सरकारी नौकरी से सेवा निवृत हुए थे तब से लेकर अन्तिम सांस तक वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहें। पार्टी का किसी भी प्रकार का कार्यक्रम हो चाहे बक्सर मे हो ,पटना या दिल्ली मे हो हर जगह वह पहुंचते थे। बढ़ती उम्र में भी दल के प्रत्येक कार्यक्रम में वह भाग लेते थे।उनके निधन के खबर से पुरा राजद परिवार मर्माहत है। राजद नेताओं ने मृतक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की ।
राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव के साथ जिला मीडिया प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह, झूंगी झोपड़ी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार भारती, युवा राजद के प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह कुशवाहा, जवाहर लाल पासवान आदि मौजूद रहे।















