♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जन जागृति हेतु पर्यावरण बचाओ पदयात्रा… धनसोई से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक.. 

 

बीआरएन बक्सर।राजपुर प्रखंड के धनसोई से बक्सर जिला मुख्यालय तक पर्यावरण बचाओ पदयात्रा निकाली जायेगी। आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार के संयोजक विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जलवायु परिवर्तन एवं वातावरण में हो रहे लगातार बदलाव से जनजीवन एवं खेती पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस बार बढ़ते तापमान एवं उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। इससे साफ जाहिर होता है कि हमें इस धरती को बचाने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आज हम नहीं सोचते हैं तो आने वाला कल कष्टदायक होगा। जिसकी सुरक्षा के लिए पर्यावरण प्रेमियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं अन्य लोगों के सहयोग से यह पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पटना से पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉ धर्मेंद्र कुमार , रेड क्रास सोसाइटी के सचिव डॉ श्रवण तिवारी , कठपुतली कलाकार सुनील सरला,संयोजक सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान, मुजफ्फरपुर, शिका फाउंडेशन ट्रस्ट सिसौंधा धनसोई के अध्यक्ष विवेक कुमार , जदयू के इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा , चुन्नू प्रजापति, समाज सेवी प्रकाश पांडेय ,उर्मिला सेवा संस्थान मंगराव के पंकज कमल ,सेंट जेवियर्स स्कूल,धनसोईं के रविरंजन ,भारत ज्ञान विज्ञान समिति बक्सर के जिला सचिव अनिता यादव,आई मास कम्प्यूटर सेंटर धनसोई के निदेशक डब्लू पाठक ,प्रभा पैलेस इटाढी, दुबे मेगा मार्केट ऊनवास के अमित दुबे ,बिहार सेंट्रल स्कूल बाईपास रोड बक्सर के सरोज कुमार सिंह के अलावा अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। दो दिनों तक चलने वाले इस पदयात्रा का पहला दिन 14 किलोमीटर होगा। रास्ते में जगह-जगह गांव में लोगों को जागरुक करते हुए पौधारोपण कराया जाएगा। आगामी 4 अगस्त को बक्सर जिला मुख्यालय के विभिन्न जगहों पर पौधा रोपण के बाद जागरूकता मार्च एवं विचार गोष्ठी के साथ इसका समापन होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000