♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दुर्घटना- मगध एक्सप्रेस के हुए दो टुकडे … जानमाल की क्षति नही…

बीआरएन बक्सर। मगध एक्सप्रेस रविवार को डुमरांव और टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के बीच धरौली के निकट दिन में तकरीबन 11:07 बजे दो टुकड़ों में बंट गई। बताया जा रहा है कि काॅकपिट टूटने की वजह से या हादसा हुआ है। इसके बाद तेज झटके के साथ ट्रेन अचानक रुक गई। इसके बाद यात्रियों मे भगदड मच गई । इस बात की सूचना जैसे ही दानापुर कंट्रोल के अधिकारियों को मिली , वे तुरंत ही बक्सर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर मौके पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम वहां भेजी गई । इस दुर्घटना में जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस घटना के बाद ट्रेनों का परिचालन बंद है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस डुमरांव रेलवे स्टेशन से 11:00 बजे खुली और 11:06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज से आगे बढ़ी। एक मिनट के बाद ही धरौली हाल्ट के समीप जोरदार आवाज के साथ ट्रेन दो हिस्सों में बिखर गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका और नीचे उतर कर देखा तो यह पता चला कि काॅकपिट टूट जाने के कारण ट्रेन दो भागों में बट गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000