♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शिव मंदिर निर्माण को दुनिया की कोई ताकत रोक नही पायेगी- मिथिलेश तिवारी

बीआरएन बक्सर । काली घाट सारीमपुर स्थित शिव मंदिर के नवनिर्माण कर दिव्य व भव्य बनाने हेतु शिव मंदिर निर्माण समिति के द्वारा एक कार्यक्रम किया गया , जिसके मुख्य अतिथी भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी रहे। भाजपा के युवा नेता दुर्गेश तिवारी ने बताया की उक्त मंदिर के नवनिर्माण को रोकने के लिए कुछ माह पूर्व कुछ सिरफिरों ने निर्माण कार्य मे सक्रिय लोगों के साथ मारपीट कर मंदिर के निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की थी। मंदिर निर्माण समिति के सचिव तुलसी निषाद के साथ मारपीट किया गया था। इसके बाद काम बंद हो गया था। समिति के सदस्य एवम भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही को भी धमकी दी गई थी। गुरूवार को शिव मंदिर निर्माण कार्य पुनः शुरू करने के लिए निर्माण समिति के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा 33 के सांसद उम्मीदवार व नेता मिथिलेश कुमार तिवारी बतौर मुख्य अतिथी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मल्लाह प्रभु श्री राम के मित्र निषादराज केवट के वंशज है। भगवान शिव का यहां भव्य और दिव्य मंदिर बनकर ही रहेगा । दुनिया की कोई भी ताकत मंदिर के निर्माण को रोक नहीं पायेगी।


उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू मल्लाह ने की जबकि संचालन दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने किया ।
इस मौके पर भाजपा नेता सुशील राय , पुनीत सिंह , अमित पांडेय, वार्ड कमिश्नर मोहन उपाध्याय , हिंदू जागरण मंच के उपेंद्र पांडेय , बक्सर उत्थान मंच के मुकुंद सनातन , विजय पाठक, नीतीश मिश्रा, लक्ष्मण शर्मा , तुलसी मल्लाह सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000