
चोरी की दो मवेशियों संग 4 शातिर चोर गिरफ्तार…

राजीव कुमार पाण्डेय (दुर्गावती)।स्थानीय थाना पुलिस को पशु तस्करों के विरुद्ध बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा – चांद नहर पर चोरी की दो मवेशी के साथ 4 चोर को धर दबोचा है।इस बात की जानकारी मोहनियां डीएसपी दिलीप कुमार ने शनिवार को दुर्गावती थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर दिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने जिन दोनों मवेशियों को बरामद किया है वे मवेशी कर्मनाशा के रहने वाले मुख्तार यादव की बताई गई है। जिनको पुलिस ने लिखित कागजात के साथ सुपुर्द कर दिया।गिरफ्तार आरोपियों में कुदरा थाना क्षेत्र के नशेज गांव निवासी राम इकबाल मुसहर, नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपूरा गांव निवासी विनोद मुसहर, मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी ओमप्रकाश नट व चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी पप्पू खान के रूप में पहचान की गई है।उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार राम इकबाल मुसहर व विनोद मुसहर दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। विनोद मुसहर के विरुद्ध नुआंव ,सासाराम सहित चुटिया थाने में आर्म्स एक्ट कांड दर्ज हैं।वह कई बार जेल की यात्रा कर चुका है।उन्होंने बताया कि राम इकबाल मुसहर भी करमचट थाने में गृह भेदन कांड में जेल जा चुका है।मामले की गंभीरता को लेकर पूछताछ जारी है।पता लगाया जा रहा की क्षेत्र की मवेशी चोरियों में कहां कहां पर इन सबों की संलिप्तता है।












