
इटाढी के न पहुंचने से मिर्चा फाइनल मे !

बीआरएन बक्सर।
राजपूत फुटबॉल क्लब धनसोई के द्वारा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के खेल प्रांगण में 10 दिनों तक चलने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया । जिसमें यूपी बिहार की 8 शीर्ष टीमों ने हिस्सा लिया। एक इटाढ़ी की प्रतिद्वंदी टीम अनुपस्थित रही जिसके कारण मंगलवार के मैच मे मिर्चा दिलदारनगर को निर्विरोध विजयी मान लिया गया। मिर्चा टीम उत्तरप्रदेश फाइनल में प्रवेश कर गयी। मिर्चा उत्तरप्रदेश बनाम बिहार अतिमी के द्वारा 25 जनवरी को गांधी स्मारक हाई स्कूल धनसोई के मैदान फाइनल खेला जाएगा ।

मंगलवार के मैच का उद्घाटन चर्चित समाजसेवी कृष्णानंद उर्फ छोटे सिंह के द्वारा आपसी भाईचारा व प्रेम खेल सद्भावना के संदेशार्थ फीता जोड़कर किया गया । कमिटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह , राजीव प्रकाश सिंह ,शिक्षक भुजंग भूषण जी , मंच पर मौजूद उपमुखिया रवि रौशन,आई मास कंप्यूटर के निदेशक डब्लू पाठक , धनसोई के चर्चित घड़ी मैन सुनील प्रसाद , दुर्गेशपाठक,ओमप्रकाश ,वरिष्ठ नागरिक मुरारी सिंह ,संजू सहित राजपूत क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही ।













