♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महदह से नूआँव तक गूँजी पंकज पाण्डेय की पुकार – बदलाव की शुरुआत गाँव से

बीआरएन बक्सर । किसान समाज पार्टी (एस.) के प्रत्याशी पंकज कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बक्सर विधानसभा क्षेत्र-200 के अंतर्गत महदह, भभुअर, तथा नूआँव (छोटकी एवं बड़की) गाँवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क के दौरान श्री पाण्डेय ने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएँ सुनीं और किसान समाज पार्टी की नीतियों तथा विकास के एजेंडे को साझा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य किसानों, युवाओं और गरीब तबके को सशक्त बनाना है।गाँव-गाँव में ग्रामीणों ने श्री पाण्डेय का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।
श्री पाण्डेय ने कहा कि जनता का यह उत्साह और विश्वास ही उनके संघर्ष की सबसे बड़ी शक्ति है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000