♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजपुर में उमड़ा जनसैलाब — उपेंद्र कुशवाहा बोले, “इस बार कोई हमें हरा नहीं सकता”

बीआरएन राजपुर धनसोई बक्सर। 

एनडीए प्रत्याशी संतोष निराला के समर्थन में हुई विशाल जनसभा

राजपुर विधानसभा की धरती मंगलवार को राजनीतिक उत्साह से सराबोर रही, जब गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, धनसोई (राजपुर) के खेल मैदान में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार निराला (202-राजपुर विधानसभा क्षेत्र, सुरक्षित) के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि तीर छाप पर वोट देकर क्षेत्र के विकास और स्थिर सरकार को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि साल 2020 में मेरे और चिराग पासवान के अलग रहने से शाहाबाद क्षेत्र में एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब हम दोनों मजबूती से साथ हैं — इस बार कोई हमें हरा नहीं सकता।उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि राजद जनता को भ्रमित करने की राजनीति कर रही है, जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज अति पिछड़े समाज की महिलाएँ भी कलेक्टर के सामने कुर्सी पर बैठकर अपने अधिकारों की बात कर रही हैं — यह नीतीश कुमार के सुशासन की देन है, राजद की नहीं।

श्री कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और संतोष कुमार निराला को ऐतिहासिक जीत दिलाएँ। उन्होंने कहा कि विकास, शिक्षा और रोज़गार के क्षेत्र में एनडीए की सरकार ने जो काम किए हैं, उसी का परिणाम है कि आज जनता का भरोसा इस गठबंधन के साथ है।सभा के समापन पर उपेंद्र कुशवाहा ने उपस्थित जनसमूह से राय लेकर संतोष निराला को प्रतीकात्मक रूप से जीत की अग्रिम माला पहनाई और विजय का संकल्प दोहराया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000