
वाराणसी में जदयू के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, कई वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद
बीआरएन बक्सर। वाराणसी के कोरौता रामलीला मैदान में जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में राजपुर के विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने प्रमुख रूप से भाग लिया। उनकी उपस्थिति सम्मेलन के दौरान विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के जदयू के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मंत्री श्रवण कुमार तथा राज्यसभा सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा शामिल हुए। सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती, विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ने सम्मेलन में अपनी भागीदारी के माध्यम से पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच संगठन की एकजुटता, अनुशासन और विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में संचालित सुशासन मॉडल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को उत्तर प्रदेश के गांवों और आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में जदयू के संगठनात्मक विस्तार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।















