
वर्षा पांडेय बनीं बक्सर क्रिकेट संघ की नई अध्यक्ष..

बीआरएन बक्सर । कोईरपुरवा स्थित सिटी पैलेस में शुक्रवार को बक्सर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा तथा सत्र 2025–28 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्य प्रकाश राय (अधिवक्ता, बक्सर) के द्वारा किया गया, जबकि बिहार क्रिकेट संघ, पटना द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की। चुनाव पदाधिकारी द्वारा अधिसूचित पदों पर एकल नामांकन के आधार पर श्रीमती वर्षा पांडे अध्यक्ष, विकाश रंजन ओझा उपाध्यक्ष ,आनंद कुमार सिंह सचिव ,श्री विजय कुमार संयुक्त सचिव एवंम अक्षय सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक एवं चुनाव पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वार्षिक आम सभा एवं चुनाव में सत्र 2024–25 हेतु पंजीकृत सभी पूर्णकालिक क्लबों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार सिंह, श्रीमती मीना सिंह, सौरभ कुमार तिवारी, दीपक अग्रवाल, राम इकबाल सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सत्येंद्र सिंह (डुमरांव), राजीव नयन चौबे, दुर्गेश कुमार, राजीव मिश्रा, अजय कुमार ततवा (ब्रह्मपुर), धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुमित यादव सहित कई प्रतिनिधि शामिल हुए।इसके अलावा बक्सर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह (राजू जी), पूर्व सचिव, विनय कुमार सिंह (मुन्ना जी) तथा वरीय खिलाड़ी पंकज कुमार वर्मा और बृजेश यादव भी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बक्सर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जिले में क्रिकेट के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।












