♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर में अत्यधिक ठंड को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 8 जनवरी तक बंद

बीआरएन बक्सर।  जिले में मौसम में आए अचानक बदलाव और अत्यधिक ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है।जिलाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित, कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 05 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है।

वहीं कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक संचालित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप अपनी समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव सुनिश्चित करें। हालांकि प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।यह आदेश 05 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास परियोजना, नगर निकायों एवं पुलिस प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि ठंड के कारण किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से उन्हें बचाया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000