♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डाॅ मनोज पांडे बने लगातार दूसरी बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष ! 

 

दूरदर्शी सोच के साथ सशक्त कांग्रेस टीम बनाना डाॅ पांडे का रहा है उद्देश्य 

बीआरएन बक्सर । लगातार दूसरी बार कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर डाॅ मनोज पांडेय ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , संसद मे प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, बिहार प्रभारी श्रीकृष्णा अल्लारु , प्रभारी विधायक देवेंद्र यादव एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजेश राम के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दे कि डाॅ पांडे की राजनीतिक शुरुआत लगभग 36 साल पहले एनएसयूआई से हुई और तब से वह कांग्रेस पार्टी के कदम से कदम मिलाकर चलते रहे है। वह दिन-रात विकट परिस्थितियों में भी संघर्ष के पथ पर चलने वालों मे से एक है।1987 से एन एस यू आई की राजनीति शुरू करने के बाद वह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष , मानवाधिकार अध्यक्ष ,एवम बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सहित बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के प्रभार के रूप में कार्य कर चुके है। उन्होने बतौर जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण जनता के दिलों मे अपना स्थान स्थापित कर ली है। वह दूरदर्शी सोच के साथ जिले मे सशक्त कांग्रेस टीम का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते रहे है। वह दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप मे अनवरत कार्य करते रहने की बात कही। उनके दूबारा मनोनयन से कार्यकर्ता काफी खुश हैं। काग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बक्सर जिले के कर्मठ योग्य कठिन परिस्थिति में भी दिन-रात मेहनत करने वाले डॉ मनोज पांडे को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी काफी मजबूत एवं सशक्त बनेगी।

उनको बधाई देने वालों में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी , राजपुर विधायक विश्वनाथ राम , प्रदेश प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा, डॉ सत्येंद्र ओझा, विनय सिंह ,डॉ उमा पांडे ,कामेश्वर पांडेय ,वीरेंद्र राम, जय राम ,राम राजा ,रमन पांडे, कमल पाठक ,राजू वर्मा, अजय ओझा ,भोला ओझा ,त्रियोगी नारायण मिश्रा, भरत यादव, श्रीमती निर्मला देवी, श्रीमती पुष्पा वर्मा ,श्रीमती रूनी देवी, श्रीमती कुमकुम देवी ,अजय ओझा ,अजय यादव ,बब्बन तुरहा, सुरेश जायसवाल, संजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना पांडे, संजय कुमार, पप्पू दुबे ,बुचा उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, राहुल चौबे, अभय मिश्रा ,शिवाकांत मिश्रा, त्रिलोकी मिश्रा, ईशान त्रिवेदी ,इं राम प्रसाद द्विवेदी, अनिल उपाध्याय ,अशोक पांडे ,जमीर अहमद ,मोहम्मद शमशाद हुसैन, कंचन दुबे, भृगु नाथ तिवारी, उपेंद्र ओझा एवम विनोद ओझा प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डाॅ पांडे को बधाइयां प्रेषित की हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आगामी विधानसभा में उनकी अहम भूमिका होगी , जिससे बिहार में बक्सर अगली पंक्ती में अपना स्थान स्थापित करेगा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000