♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सभी मंडलों , बूथों और शक्ति केंद्रों पर मनेगी – मीना सिंह कुशवाहा 

बीआरएन व्यूरो ,बक्सर।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह राजपुर विधानसभा प्रभारी मीना सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता मे धनसोई मंडल में जंगलिया बाबा के प्रांगण मे एक बैठक आहूत की गई , जिसका मंच संचालन जिला मंत्री पूनम रविदास के द्वारा किया गया। यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाने तथा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई। उक्त बैठक मे मीना सिंह कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सभी मंडलों , बूथों और शक्ति केंद्रों पर मनाने का सुझाव कार्यकर्ताओं को दिया। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हीरामन पासवान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी युद्ध जीतने के लिए दो चीजों की जरूरत होती है , पहला हाथ और दूसरा हथियार। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पार्टी के लिए हाथ और हथियार दोनों हैं। अगर हम सभी आपस में सामंजस्य बनाकर काम करें तो आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव हम फिर जीत सकते हैं।जिला मंत्री इंदु देवी ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया । अंत मे सुधा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस बैठक में मनोज कुमार पांडे, जिला उपाध्यक्ष संत कुमार सिंह , किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय , इटाढी मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद केसरी , उनवास, के गोविंद सिंह , राजपुर के विराट राय ,धनसोई के लखन मल्होत्रा तथा कोरानसराय के धर्मेंद्र पांडे सहित राजपुर विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों , लोकसभा विस्तारक अर्जुन राम ,बटेश्वर शर्मा तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000