बीआरएन , केसठ(बक्सर)।
केसठ प्रखंड के कुलमनपुर गांव में केसठ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में शनिवार को किसान दिवस के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी का उद्घाटन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ राहुल कुमार दुबे ने किया। वही संचालन केसठ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक कृष्ण कुमार दुबे ने की। इस दौरान किसानों के विभिन्न समस्याओं एवं सरकार के माध्यम से चलाईं जाने वाली विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।सीईओ ने कहा कि किस देश के अन्नदाता है। उनकी विभिन्न समस्याओं को दूर करने को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि किसानों की फसल कम लागत में अधिक उत्पादन हो, इसको लेकर सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने स्वरोजगार के लिए डेयरी ,पोल्ट्री फार्म ,मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लेकर कार्य करने को लेकर अपील की।किसानों को सरकारी दर पर खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां एवं कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं।ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सके।वहीं उन्होंने किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर भी अपील की।इसके अलावा एफपीओ से अधिक से अधिक किसानों को जुड़ने को लेकर अपील की।मौके पर महेंद्र शर्मा,चंदन दुबे,निर्मला देवी, मीना देवी, धर्मशीला देवी,शारदा देवी,इंदल राम, लक्ष्मण पांडेय समेत अन्य किसान मौजूद थे।











