
6 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया धंधेबाज!
बीआरएन, बक्सर।
तस्करी के लिए ट्रेन से शराब लेकर आ रहा एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को यह सफलता रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी को संयुक्त कार्रवाई में मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिविल कोर्ट दानापुर निवासी उज्ज्वल कुमार के रूप में हुई। उसके पास से महंगे ब्रांड के 06 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद आरपीएफ पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना को सुपुर्द कर दिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी, आरक्षी सर्वेश यादव एवं जीआरपी सिपाही देवकाण्डेय तिवारी की टीम स्टेशन पर पेट्रोलिंग की जा रही थी. इसी बीच गाड़ी संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस से एक व्यक्ति भारी वजनी पिट्ठू बैग लेकर उतरा और उन्हें देख भागने लगा, जिसपर पुलिस की नजर पड़ गई और बल सदस्यों द्वारा प्लेटफार्म नंबर एक पर घेरकर उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद उसकी तलाशी करने पर पिट्ठू बैग से 750 एमएल धारिता की 06 अदद महंगी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।








