केसठ उप प्रमुख पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज
बीआरएन व्यूरो बक्सर।


केसठ उप प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज हो गया। ज्ञात हो की 30 दिसम्बर को पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख पर विभिन्न आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व शक्ति प्रर्दशन को ले बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि बैठक में एक भी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नही हुए। जिसके बाद बीडीओ सह नोडल पदाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस तरह उप प्रमुख अमरेन्द्र उर्फ मंटू अपने पूरे कार्यकाल तक बने रहेंगे। विशेष बैठक को ले सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय पर चहल पहल देखी गई। निर्धारित समय तक एक भी पंचायत समिति सदस्य बैठक में नही पहुंचे। उप प्रमुख पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर पंचायत समिति सदस्यों ने खुशी व्यक्त किया।











