
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धनसोई में हर जगह दिखा भक्ति, उत्साह एवं उमंग का माहौल
बीआरएन न्यूज, बक्सर: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा था, तो वही जिले के धनसोई क्षेत्र के लोगों के अंदर भारी उत्साह देखने को मिला। कही रामायण के सुंदरकाण्ड का पाठ तो कही हनुमान चालीसा पाठ यानी पूरा क्षेत्र राममय हो गया है। इस शुभ दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लोगों द्वारा इस दिन को विशेष तौर पर मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थी।
क्षेत्र के अमरपुर गांव के शिव मंदिर में, धनसोई गांव स्थित महावीर मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन, तो वही दयालपुर गांव के महावीर मंदिर में सुंदरकांड पाठ, अखंड हरिकीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ तो वही भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पूरे गांव में ढोल नगाड़े संग जय श्री राम के जयघोष के साथ जुलूस निकाला गया। जबकि कंचन नदी तट एवं ठाकुरबाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। भगवान श्रीराम की सुन्दर रंगोली बनाई गई थी। इसके अलावे हर घर और दुकान पर भगवा झंडा लहरा रहा था। इसी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन मल्होत्रा एवं अरविंद पासवान के द्वारा इस कार्यक्रम को दिवाली जैसे त्योहार के रुप में मनाने की अपील आम लोगों से किया जा रहा था। वही एक दिन पूर्व से ही लोगों ने बाजारों से दीये, भगवा झंडा और पटाखे की खरीदारी कर ली थी। वही दुकानों एवं घरों के ऊपर श्री राम नाम के झंडे इस बात के गवाह बने की हर कोई प्रभु राम के आगमन पर हर कोई बेहद खुश हैं। इसके अलावा सभी मंदिरों में दिनभर भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।











