♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर सदर प्रखंड के सीओ बने प्रशांत शांडिल्य ! 

जिले के सात प्रखंडो मे बदले गये अंचलाधिकारी

बीआरएन बक्सर।

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 478 राजस्व अधिकारियों , अंचल अधिकारियों एवम प्रभारी अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिले के सात प्रखंडों में भी राजस्व अधिकारियों व अंचलाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है । बांका जिला के चांदन अंचल से प्रशांत शांडिल्य को स्थानांतरित कर बक्सर सदर प्रखंड की निधि ज्योत्सना के स्थान पर नियुक्त किया गया है । वहीं निधि ज्योत्स्ना को अंचल कार्यालय अकोढ़ी गोला रोहतास भेजा गया है। इसके अलावा चक्की में कौशल कुमार, ब्रह्मपुर में खुशबु खातून, सिमरी भगवती शंकर पांडेय, डुमरांव सुमन प्रकाश, इटाढ़ी संतोष कुमार प्रीतम, केसठ में अभिषेक गर्ग और चौसा में आरती कुमारी को पदस्थापित किया गया है। स्थानांतरित पदाधिकारियों को विभाग द्वारा एक हफ्ते के भीतर योगदान करने का निर्देश जारी किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000