
बक्सर भाजपा के रीढ रहे अजय चौबे का निधन!
बीआरएन बक्सर।

कभी बक्सर मे भाजपा की रीढ रहे अजय चौबे का निधन हो गया है। स्व. चौबे काफी समय से अस्वस्थ थे। हाल मे उनकी राजनीतिक सक्रियता नही थी । स्व. चौबे के निधन की जानकारी उनके पुत्र इंद्रजीत चौबे ने दी ।

बता दे कि स्व चौबे ही बक्सर मे भाजपा को मजबूत करने वाले प्रारंभिक स्तंभ माने जाते है। वह बक्सर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड चुके है। हालांकि वे दूसरे नंबर पर रहे ।


भाजपा नेताओं समेत नगरवासियों ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना की । स्व चौबे का निधन बक्सर भाजपा के एक युग की समाप्ति है। उनके निधन से लोग काफी मर्माहत और दुखी है।
कर्मठ कार्यकर्ता थे अजय चौबे: अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चौबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे कर्मठ कार्यकर्ता थे। भाजपा बक्सर के स्तंभ थे। उनकी कमी खलेगी। हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। भाजपा नेता अविरल चौबे ने अजय चौबे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने शोकाकुल परिवार से मिलकर दी सान्त्वना!
भाजपा नेता अजय चौबे की आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर शोकाकुल परिवार से मिलने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे उनके आवास पहुंचे और इस दुखद घड़ी मे शोकाकुल परिवार को ढांढस दिये । डाॅ पांडेय ने कहा कि अजय चौबे ने बक्सर के बादशाह के रूप में जीवन व्यतीत किया। वह समय-समय पर अपने अनुभवों को मुझसे साझा करते थे । डॉ पांडे के साथ डॉ प्रमोद ओझा , भोला ओझा, रोहित उपाध्याय, महेंद्र चौबे और अजय यादव भी स्व चौबे के आवास पर पहुंच परिवारजनों को सांत्वना दी।













