शराब कांड का फरार मुजरिम पचरतन मुसहर गिरफ्तार!


बक्सर।
थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने केसठ गांव में छापेमारी कर शराब कांड के फरार अभियुक्त पचरतन मुसहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। वह फरार चल रहा था । उसे अपने गांव में देखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे उसी के गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।











