
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन ने किया कैलेंडर वितरण!
बीआरएन बक्सर। 

बीआरएन बक्सर। मौनी अमावस्या के दिन शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के द्वारा रामरेखा घाट पर गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच वार्षिक कैलेंडर का वितरण किया गया। बता दे कि राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर लगातार कैलेंडर वितरित किया जा रहा है। इसी कडी मे ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर लगभग 6 जिले से आए हुए श्रद्धालुओं मे श्रीराम नाम का वार्षिक कैलेंडर फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रविराज के नेतृत्व में वितरित किया गया। इस मौके पर मोती बाबा, सत्यनारायण कुशवाहा, ईश्वर चौधरी, कन्हैया यादव आदि समाजसेवी मौजूद रहे। फाउंडेशन लगातार पूरे शाहाबाद में वृक्षारोपण और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।














