♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं सहित राहुल गांधी का किया स्वागत! 

बीआरएन बक्सर।   बक्सर लोकसभा क्षेत्र के दुर्गावती प्रखंड में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा और इंडिया गठबंधन के झंडा के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री बिहार सरकार तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत अंग वस्त्र देकर किया। इस दरम्यान गगन भेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा । राहुल गांधी जिंदाबाद और तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे।

बक्सर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ पांडे ने प्रेस को बयान जारी कर कहा कि जिस तरह के इंडिया गठबंधन में उत्साह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से है, आने वाले दिनों में केंद्र में बैठी अहंकारी सरकार खत्म हो जायेगी एवं जनता का राज आएगा।

स्वागत करने वालों में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी कहा कि इंडिया गठबंधन का परचम रहेंगा । इस बार पूरे बिहार में 40 की 40 सीटों को जीतकर राहुल गांधी के सपनों एवं जन जन के हाथों को मजबूत किया जाएगा।

उक्त स्वागत कार्यक्रम मे प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर प्रमोद ओझा विनय सिंह , अजय यादव बंशीधर यादव , दिवाकर पटेल, अभय मिश्रा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000