
पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारने वाला गिरफ्तार!



बीआरएन बक्सर। नगर थानान्तर्गत पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारने वाला तथा हथियार बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिये गए हैं। इसकी जानकारी मंगलवार को एसपी मनीष कुमार ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी। नगर थाने में दोपहर एक बजे के लगभग मीडिया को बताया गया कि आरा जिला के शिवगंज निवासी शुटर शुभम सिंह उर्फ रूखी ने जनवरी माह में नगर के सोहनी पट्टी के पेट्रोल पंप संचालक देवदत उपाध्याय को गोली मार दिया था। इसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था । फिर भी मुख्य आरोपी शुभम फरार चल रहा था। मंगलवार की सुबह उसे बक्सर स्टेशन के पास लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गजाधर गंज निवासी दूसरा अपराधी सोनू गुप्ता है । एक दिन पहले अंकित यादव नाम का अपराधी गिरफ्तार किया गया था , जिसने पूछताछ में बताया था कि वह सोनू गुप्ता से ही हथियारों की खरीद- बिक्री किया करता था। औद्योगिक थाने की पुलिस ने उसे सोमवार की शाम पड़री मोड के पास गिरफ्तार किया । सदर डीएसपी धीरज कुमार व नगर कोतवाल संजय कुमार, औद्योगिक प्रभारी अविनाश कुमार सहित जाबांज सिपाहियों के तत्परता से योगदान के कारण अपराधियों की गिरफ्तारी हो पायी हैं ।









