♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मगध एक्सप्रेस ट्रेन से 5 हजार मूल्य की शराब जब्त!

बीआरएन  बक्सर. पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस से शराब लेकर जा रहा एक तस्कर आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी के हत्थे चढ़ गया. उसके पास से 5140 रूपये मूल्य की विभिन्न ब्रांडों की 10.760 लीटर शराब बरामद हुई. एस्कॉर्ट पार्टी को यह कामयाबी गाड़ी संख्या 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-2 में मिली. जिसे एस्कॉर्ट पार्टी इंचार्ज प्रधान आरक्षी अर्जुन राय द्वारा स्थानीय स्टेशन पर सहायक उप निरीक्षक सुबोध कुमार को सौंप दिया गया. शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी सिंटू कुमार नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना अंतर्गत सांडा बाजार निवासी उपेन्द्र यादव का पुत्र है. वह हल्का हरा काला कलर के एक पट्ठू बैग में शराब ले जा रहा था. जिसमें 180 एमएल धारिता की 32 अदद ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक एवं 500 एमएल मात्रा के 10 बोतल किंगफिशर सुपीरियर स्टॉक शराब मिली. जिसकी कुल मात्रा 10.760 ली.बताई जा रही है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000