
अर्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए बीडीओ ने किया, स्थलों का भौतिक सत्यापन..
राजपुर में कुल आठ जगहों पर ठहराए जाएंगे अर्धसैनिक बल
बीआरएन न्यूज, बक्सर। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा अर्धसैनिक बलों के ठहरने के लिए पूर्व से चयनित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय धनसोई, मध्य विद्यालय मोहनपुर सहित कई स्थलों का भौतिक सत्यापन शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी एवं थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि अर्धसैनिक बलों के आवासन हेतु राजपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय राजपुर, उच्च विद्यालय तियरा, उच्च विद्यालय खीरी, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय धनसोई, उच्च विद्यालय सुजायतपुर, मध्य विद्यालय धनसोई, मध्य विद्यालय मोहनपुर, मध्य विद्यालय इटाढिया सहित कुल आठ स्कूलों में व्यवस्था की गई है। भौतिक सत्यापन के दौरान आवासन हेतु कमरों की संख्या, चहारदीवारी, संपर्क पथ, शौचालय एवं चापाकल की संख्या एवं स्थिति, विद्युत आपूर्ति, अक्षांश देशांतर का जायजा लिया गया और संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक को अर्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए समुचित व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। तपश्चात क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला पुरुष मतदाताओं के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था, रैम्प, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था हेतु सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। वही मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री राम दूबे, सेक्टर पदाधिकारी विनोद पाण्डेय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।